फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनगणना का दो चरणों में होगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में राष्ट्रीय जनगणना का कार्य 18 माह में पूरा होगा। जनगणना कार्य मोबाइल और फारमेट से किया जाएगा। प्रथम चरण में मकानों की सूची तैयार की जाएगी। दो चरणों में होने वाले राष्ट्रीय जनगणना का शहर के वीवी इंटर कालेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनगणना का प्रथम प्रशिक्षण 16 मार्च से 20 मार्च तक, दूसरा चरण 23 मार्च से 27 मार्च तक दिया जाएगा। एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में राष्ट्रीय जनगणना का प्रशिक्षण देने के लिए नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, एसडीएम सदर संदीप सिंह, एनआईसी प्रभारी बनाए गए है। तीन मास्टर ट्रेनरों में सहायक सांख्यकी अधिकारी महबूब अली, खंड शिक्षा अधिकारी संजय डबराल दो चरणों में प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने बताया कि जनगणना फारमेट और मोबाइल के माध्यम से की जाएगी। प्रथम चरण में मकानों की सूची तैयार की जाएगी। मोबाइल पर जनगणना कार्य करने वाले को 25 हजार रुपये और फारमेट पर जनगणना करने पर 17 हजार 500 रुपये का मानदेय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें