फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जलालाबाद में फोरलेन पुल निर्माण के लिए रेलवे से एनओसी मिलने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/नजीबाबाद। जलालाबाद क्षेत्र में काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। दिसंबर तक क्षेत्र में फोरलेन कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। जलालाबाद में फोरलेन पुल निर्माण के रेलवे से एनओसी मिलने का इंतजार हैं।
विज्ञापन

नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन निर्माण का कार्य जोरों पर चल रहा है। क्षेत्र की कोटावाली, लकड़हान पर फोरलेन पुल निर्माण कार्य कार्य 70 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। अन्य स्थानों पर रुके हुए कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।
जलालाबाद में रेलवे लाइन के ऊपर फोरलेन पुल का निर्माण कार्य करने के लिए एनएचए को रेलवे से एनओसी मिलने का इंतजार है। रेलवे लाइन के दोनों ओर फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

उधर, हरिद्वार क्षेत्र में वन्यजीव गलियारों के निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। गार्डर रखने के साथ अन्य गलियारों को फोरलेन से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
........................................
पूरा हुआ मेरठ-पौड़ी बाईपास मार्ग का निर्माण
नजीबाबाद। क्षेत्र से निकलने वाला मेरठ-पौड़ी बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। बरसात में प्रभावित हुए फोरलेन मार्ग के कार्याें को पूरा किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों के निरीक्षण के बाद बाईपास मार्ग को वाहनों के आवागमन के लिए खोलने तिथि घोषित की जाएगी। उधर, जाफराबाद क्षेत्र में पुलिया निर्माण सहित हाईवे चौड़ीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है।

वर्जन -
रेलवे से एनओसी मिलते ही जलालाबाद क्षेत्र में फोरलेन पुल निर्माण का कार्य किया जाएगा। उधर, कोटद्वार बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जल्द हाईवे अथॉरिटी के उच्चाधिकारियों द्वारा मार्ग का निरीक्षण किया जाएगा। - शंकेश शर्मा, परियोजना निदेशक, एनएच अथॉरिटी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें