फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तीन घंटे के ब्लॉक से ट्रेन लेट, यात्री परेशान

विज्ञापन
शामली मेें रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की इन्तजार में बैठे यात्री । संवाद
विज्ञापन
शामली। टपरी में फुट ओवरब्रिज निर्माण के चलते तीन घंटे के रेलवे के ब्लाॅक के चलते दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन दूसरे दिन दिल्ली से चलकर शामली तक पहुंची। शामली से सहारनपुर तक 74021 पैसेंजर ट्रेन स्थगित रहने से सवारियां परेशान रही। दिल्ली- हरिद्वार एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटा देरी से शामली पहुंची, जिससे सवारियां परेशान रही। टपरी में अमृत भारत योजना के तहत फुट ओवरब्रिज के निर्माण के चलते दूसरे दिन रेलवे का ब्लाॅक जारी रहा। ब्लाॅक के चलते दिल्ली से शामली होकर सहानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 74021 दूसरे दिन शामली रेलवे स्टेशन तक संचालित हुई। शामली से सहारनपुर तक पैसेंजर ट्रेन स्थगित रहने से सवारियां परेशान रही।
विज्ञापन

दिल्ली से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का शामली पहुंचने का समय दोपहर एक बजे का है। टपरी में दोपहर रेलवे के ब्लाॅक के चलते ढाई बजे के बाद शामली पहुंची। जिससे सवारियां परेशान रही। दोपहर तीन बजे के बाद शामली से दिल्ली जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन 74024 बनकर दिल्ली के लिए रवाना की गई।
उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि टपरी में फुटओवर ब्रिज का निर्माण चलने से टपरी में 26 , 27 और 28 फरवरी, दो और तीन मार्च को रेलवे का ब्लाॅक जारी रहेगा।
विज्ञापन

दिल्ली- शामली,सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन 74021 दिल्ली से लेकर शामली रेलवे स्टेशन तक संचालित रहेगी। शामली से लेकर सहारनपुर तक पैसेंजर ट्रेन स्थगित रहेगी। दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन पांच दिन देरी से संचालित होगी।र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें