फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कांधला में सफाई, बेसहारा पशुओं और टैक्स प्रणाली को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला। नगर की बदहाल सफाई व्यवस्था, आवारा पशुओं के आतंक और प्रस्तावित स्वैच्छिक कर प्रणाली को लेकर व्यापारियों व समाजसेवियों ने आवाज बुलंद की। मंगलवार को व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने नगरपालिका परिषद के चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी को एक संयुक्त ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि नगर की कई नालियां और नाले जाम पड़े हैं। इस कारण गंदगी फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। प्रतिनिधियों ने मांग की कि तत्काल सफाई अभियान चलाकर नालियों की सफाई करवाई जाए, जिससे नागरिकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि नगर में बंदरों और आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधियों ने नगरपालिका से मांग की कि इन जानवरों को पकड़वाकर नगरवासियों को राहत दिलाई जाए।
व्यापारियों ने स्वैच्छिक कर प्रणाली (स्वतंत्र टैक्स) का विरोध करते हुए कहा कि इस व्यवस्था को फिलहाल रोका जाए। साथ ही, इस मुद्दे पर व्यापार मंडल, नगर पालिका सदस्य, चेयरमैन एवं सभी संबंधित पक्षों की बैठक बुलाकर विचार-विमर्श किया जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कंसल, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता, नगर अध्यक्ष मोहनलाल चावला, नरेश सैनी, नरेंद्र सिंघल, राजीव शर्मा, डॉ. विक्रम सैनी, मेहरचंद सिंघल, तरुण कंसल शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें