फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दुकान के लिए उलझे व्यापारी-मंदिर कमेटी

Wed, 12 Mar 2025 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के गांधी चौक बजार में हंगामा करते दुकानदार l संवाद 
विज्ञापन
शामली। शहर के गांधी चौक स्थित कुटी मंदिर की एक दुकान को लेकर मंगलवार को फिर से मंदिर पक्ष और व्यापारी आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच करीब तीन घंटे तक हंगामा चला। बाजार भी बंद हो गया।
विज्ञापन

व्यापारी ने मंदिर पक्ष के लोगों पर मारपीट और दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया,जबकि मंदिर पक्ष के लोगों ने बिना अनुमति दुकान खोलने और धक्का-मुक्की का आरोप लगाया है। मंदिर पक्ष और व्यापारी दुकानों को अपनी-अपनी बता रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने किसी तरह मामला शांत कराया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी चौक स्थित कुटी मंदिर के पास कई दुकानें है। पिछले काफी समय से मंदिर पक्ष और व्यापारियों के बीच दुकानों पर मालिकाना हक को लेकर विवाद चला आ रहा है। मंगलवार को यह विवाद उस समय और गहरा गया जब व्यापारी संजीव बंसल ने न्यायालय से स्टे ऑर्डर अपने पास होने की बात कहते हुए अपनी दुकान खोल ली। व्यापारी संजीव का आरोप है कि उसके दुकान खोलने की सूचना मिलते ही मंदिर पक्ष के कई लोग बाजार में पहुंचे और उसकी दुकान में घुसकर जबरन कब्जे का प्रयास किया। यह देख व्यापारियों में आक्रोश बढ़ गया। वहां व्यापारी एकत्रित हो गए और हंगामा किया। आरोप था कि व्यापारियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। करीब तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम विनय कुमार, सीओ अमरदीप मौर्य और भाजपा कार्यकर्ता विवेक प्रेमी ने किसी तरह व्यापारियों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

वार्ता के बाद यह बनी सहमति
दोनों पक्षों को सीओ सिटी कार्यालय पर बुलाया गया। जहां पुलिस प्रशासन के अधिकारी मंदिर पक्ष और व्यापारियों की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोर्ट के स्टे ऑर्डर के प्रभावी रहने तक यथा स्थिति बनाकर रखी जाए। जहां उक्त निर्णय के बाद दोनों पक्ष वापस लौट आए। एसडीएम का कहना है कि 19 मार्च तक यथा स्थिति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें