फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: ट्रैक्टर चालक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, बाबरी। पानीपत-खटीमा मार्ग पर शनिवार सुबह चंदपुरा बाग बुटराड़ा के पास ट्रैक्टर व अज्ञात वाहन की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। दूसरे वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

बुटराड़ा के पास चंदपुरा बाग के निकट शनिवार सुबह पुलिस को हादसे की सूचना मिली। बाबरी पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रैक्टर चालक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाबरी थाना अध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की शिनाख्त शरीफ (52) पुत्र मजीद निवासी घनसोली थाना सनोली जिला पानीपत के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र वकील ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें