फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: नगर के सभी बाहरी क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने शुरू

Sat, 18 Feb 2023 11:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरों का कोतवाली में बनाया गया कंट्रोल रूम।
विज्ञापन
शामली, कैराना। नगर के सभी बाहरी क्षेत्रों में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। शनिवार को शामली बाइपास फ्लाईओवर व कांधला रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए। नगर में जल्द ही करीब दो दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिनका कंट्रोल रूम कोतवाली में बनाया गया है।
विज्ञापन

नगर में सभी बाहर जाने व अंदर आने वाले मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अब पुलिस की नजर रहेगी। नगर में यमुना पुल, पानीपत बाइपास, तीतरवाडा मोड, कांधला रोड, शामली बाइपास, भूरा बाईपास, रामड़ा बाईपास, खुरगान बाईपास आदि पर दोनों दिशाओं की साइड से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने है, ताकि कोई भी अपराधी नगर में आता हो या अपराध करने के बाद बाहर भगता हो तो उस पर नजर बनी रह सके। शनिवार को शामली बाईपास के फ्लाईओवर व कांधला रोड पर कर्मचारियों ने सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए है, बाकी कैमरे भी जल्द लगा दिए जाएंगे। वहीं सभी कैमरों का कंट्रोल रूम कोतवाली में बनाया गया है। सीओ अमरदीप मौर्य ने बताया कि नगर के सभी पाइंट पर सीसीटीवी कैमरों की नजर रहेगी, जिससे चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें