फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बिजली कटौती और कम वोल्टेज से नाराज कस्बेवासियों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी की

विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता में बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते लोग । संवाद - फोटो : स्रोत सीडीओ
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। कस्बे में बिजली कटौती और कम वोल्टेज की लगातार समस्या से परेशान कस्बेवासियों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। महावीर चौक पर भारी संख्या में एकत्र होकर लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था को लेकर अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन




प्रदर्शन कर रहे कस्बा वासियों का कहना था कि कई वर्षों से कस्बे में स्थित बिजलीघर पर उच्च क्षमता वाली मशीन लगाए जाने की मांग की जा रही है। अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया था, लेकिन हर वर्ष गर्मी आते ही वही समस्या फिर से शुरू हो जाती है। लगातार बिजली कटौती, लो वोल्टेज और अनियमित आपूर्ति दी जा रही है। गुस्साए लोगों ने कहा कि इससे न केवल घरेलू कामकाज ठप पडे हैं, बल्कि किसानों को भी सिंचाई में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कस्बे वासियों का कहना है कि अगर एक सप्ताह के भीतर बिजली की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई और बड़ी मशीन की स्थापना नहीं हुई, तो वे देहात क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
प्रदर्शन के पश्चात एक प्रतिनिधिमंडल ने कस्बा विद्युत कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) और एसडीओ के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की गई है। इस मौके पर रामकुमार तोमर, मुस्तकीम सैयद, अनु सरोहा, अनुज कुमार, सुनील कुमार, अमित, शाहनवाज, साहजम, प्रशांत, महिपाल, मुकेश कुमार, ऋषभ नमन, फरहान, दानिश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें