फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका कर्मचारी संघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर आमने-सामने होगा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला
विज्ञापन

शामली। नगरपालिका परिषद शामली के स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ और उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव में मंगलवार को नामांकन पत्र वापसी के बाद अध्यक्ष पर पर दो-दो प्रत्याशी रह जाने के बाद आमने-सामने चुनावी मुकाबला होगा, जबकि सचिव पद पर एक-एक नामांकन पत्र रह जाने से निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया है। नियमित कर्मचारी के संघ का मतदान 14 अक्तूबर को और संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी के संघ का चुनाव आठ अक्तूबर को होगा।
नगरपालिका परिषद शामली में नियमित कर्मचारियों का स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ यूनिट शामली और संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के अलग-अलग अध्यक्ष व सचिव पद के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को दोनों संघ के अध्यक्ष व सचिव पद के लिए दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। नियमित कर्मचारियों के संगठन के अध्यक्ष पद के लिए मीरा देवी, अमित कुमार व प्रदीप टांक ने और सचिव पद के लिए मदनपाल, अमित शर्मा व संजीव निर्वाल ने नामांकन पत्र दाखिल कि थे। जबकि संविदा एवं आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के संगठन के अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र कुमार व मनोज कुमार ने और सचिव पद के लिए अश्वनी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी ने बताया कि मंगलवार को नामांकन वापसी का दिन था। नियमित कर्मचारियों के संगठन में अध्यक्ष पद पर प्रदीप मायूस ने और सचिव पद से मदनपाल व अमित शर्मा ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए मीरा और अमित कुमार चुनाव मैदान में रह गए हैं। सचिव पद पर मदनपाल व अमित शर्मा के नामांकन पत्र वापस लेने पर संजीव निर्वाल का निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया है। उधर, संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी के संगठन के अध्यक्ष पद पर कोई नामांकन वापस नहीं हुआ, जिस कारण मनोज कुमार व देवेंद्र के बीच चुनावी मुकाबला होगा। सचिव पद पर एकमात्र अश्वनी का नामांकन होने से उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन वापसी के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया है। आठ अक्तूबर को संविदा एवं आउट सोर्सिंग कर्मचारी मतदान करेंगे जबकि स्थायी कर्मचारियों का मतदान 14 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें