कैराना के पानीपत रोड पर सनौली के पास तामसाबाद टोल प्लाजा।
- स्थानीय वाहन स्वामी बनवा सकते है पास
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। पानीपत रोड पर सनौली के पास बनाया जाने वाला टोल बुधवार से शुरू हो जाएगा। पानीपत आने जाने वाले वाहनों को सनौली के पास टोल देना पड़ेगा। आसपास के स्थानीय वाहन स्वामी 315 रुपये प्रति माह के हिसाब से अपने वाहन का टोल पास भी बनवा सकते हैं।
पानीपत के सिवाह से नगीना तक निर्माणाधीन एनएच 709एडी का प्रथम फेस तैयार हो गया है। पानीपत रोड पर सनौली के पास टोल बनाया गया है। जिसमें जाने के लिए तीन लेन फास्ट टेग की और एक लेन कैश की बनाई गई है। इसी तरह आने की भी कुल चार लेन बनाईं गईं हैं। एक फरवरी की सुबह से ही यहां टोल टैक्स वसूला जाएगा। कार के लिए एक साइड का टोल 70 रुपये व दोनों साइड का टोल 100 रुपये, हल्के वाणिज्य वाहनों का एक साइड का टोल 110 रुपये व दोनों साइडों का टोल 165 रुपये, बस व हल्के ट्रक एक साइड 230 रुपये व दोनों साइड 345 रुपये का टोल रखा गया है।
इसके अलावा अन्य भारी वाहनों पर एक साइड 250, 360 व 440 और दोनों साइड का टोल 380, 545 व 660 रुपये रखा गया है। आसपास रहने वाले ऐसे वाहन स्वामी जो प्रतिदिन अपने काम से पानीपत आते-जाते हैं, वह अपने वाहन की आरसी दिखाकर 315 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से अपना पास भी बनवा सकते हैं।