- किसान सम्मान निधि की किस्त का किसानों ने देखा लाइव प्रसारण
- कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किया गया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर में पीएम द्वारा किसानों को जारी की गई किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण हाल ही में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 14वीं किस्त के हस्तांतरण का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि कृषि विभाग में पंजीकृत कृषक जिनके बैंक खाते आधार कार्ड से जुड़े हैं तथा अन्य सभी आवश्यकताएं पूर्ण कर रहे हैं, उनको पीएम सम्मान निधि की किस्त पहुुंचा दी गई है।
केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. ओमकार सिंह ने बताया कि कृषकों को मोटे अनाज बाजरा, ज्वार आदि को खरीफ मौसम में उत्पादन कर अपने आहार का हिस्सा बनाना चाहिए। जिससे उनका स्वास्थ्य उत्तम बना रहे।
केंद्र के कीट वैज्ञानकि डॉ. आशीष त्यागी ने भी जानकारी दी। मौके पर ओंकार सिंह, सोहनवीर सिंह, बिश्नूदत्त, सतपपाल, जयपाल सिंह, चमन शर्मा, आदि मौजूद रहे।