फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

Fri, 09 Jun 2023 06:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- शामली जिले से अब तक 767 विद्यार्थियों ने किया आवेदन, दो हजार का मिला लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन करने का विद्यार्थियों के पास सिर्फ एक दिन का मौका बचा है। शनिवार को परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है। उधर, संस्थान के स्टाफ की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करने के बाद भी जिले को मिले लक्ष्य के मुकाबले आधे से भी कम आवेदन हुए हैं। जिले में दो हजार के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक प्रवेश के इच्छुक 767 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
पॉलीटेक्निक संस्थानों में 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि दस जून है। विद्यार्थियों के पास अब सिर्फ एक दिन बचा है। राजकीय महिला पालीटेक्निक के संस्थागत स्टाफ द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों और काॅलोनियों में जाकर प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को संस्थान के स्टाॅफ विप्लव सूर्यवंशी, तेजपाल सिंह, राजेंद्र कुमाार, जितेंद्र कुमार और मनीष थापा आदि ने ग्रामीण क्षेत्रों जाकर आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया। इसके बाद भी संस्थान को जिले से आवेदन का मिला लक्ष्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। जिले से दो हजार विद्यार्थियों के आवेदन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन अभी तक मात्र 767 विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया है।
विज्ञापन

संस्थान के प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया जिले में राजकीय महिला पॉलीटेक्निक मुंडेट रोड शामली और एमएमआईटी जसाला दो संस्थान हैं। विद्यार्थी प्रवेश के लिए परिषद की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये और अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित है। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को संस्थानों में काउंसिलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेंगे। काउंसिलिंग से पहले विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा भी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें