फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को नई दिशा दे गए सैनी

Thu, 29 Oct 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सियासत में ईमानदारी और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए चर्चित रहे पूर्व विधायक मलखान सिंह सैनी की प्रथम पुण्य तिथि पर सर्व धर्म समाज के लोगों ने उनके गांव पहुंचकर उन्हें श्रद्घाजंलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वे अपनी ईमानदारी, शांत स्वभाव और सांप्रदायिक सौहार्द से समाज को नई दिशा दे गए।
विज्ञापन

 
बुधवार को गांव हसनपुर लुहारी में पूर्व विधायक मलखान सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके बड़े बेटे आर्येश सैनी और बेटी प्रोफेसर डा. वर्चसा सैनी समेत क्षेत्र भर से आए सर्व धर्म, समाज के सैकड़ाें लोगों ने यज्ञ में आहूतियां दी। लोगों ने उनके बाग में पहुंचकर ही वहां बनी उनकी समाधिस्थल पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर प्रोफेसर डा. महावीर सिंह ने कहा कि बाबू मलखान सिंह वेदों में पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति काफी सजग थे। उनकी ईमानदारी और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल जिले में सदैव कायम रहेगी। प्रमुख समाजसेवी हाजी सद्दीक मलिक ने कहा कि पूर्व विधायक ने क्षेत्र में हमेशा हिंदू- मुस्लिम एकता और भाईचारा कायम रखने का काम किया।
विज्ञापन


उन्होंने ईमानदारी, सरलता से समाज को नई दिशा दी। वक्ताओं ने उनके  दिखाए मार्ग चलने की अपील की। श्रद्धांजलि सभा में उनकी पत्नी चंपा देवी, डा. महावीर सिंह, कर्मवीर सिंह, केपी सिंह, शिवचरण, संजय, सतपाल पाल्ली, सुभाष प्रधान, रणवीर सिंह सैनी,  माजिद मलिक, सतीश सैनी, राहुल शर्मा, भूषण, ओमी वाल्मीकि, हामिद आदि रहे।
विज्ञापन

 सोमपाल सैनी, शमशाद मलिक, सुमित सैनी, श्रवण सैनी, असलम अहमद, ओमबीर सिंह, राजपाल सैनी, रामधन कोरी, सुमित पुंडीर, राजकुमार, नरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें