फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एलर्जी से बचाव के लिए पूर्वाह्न 11 से शाम तीन बजे तक धूप में न निकले

Fri, 15 May 2026 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गर्मी के मौसम में एलर्जी के मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 150 से ज्यादा त्वचा रोगी पहुंच रहे हैं, जिनमें 30 से 40 मरीज एलर्जी के हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ का कहना है कि धूप से बचाव ही एलर्जी का उपाय है। उन्हाेंने लोगों को सलाह दी कि पूर्वाह्न 11 बजे से सायं तीन बजे तक धूप में घर से बाहर न निकले।
विज्ञापन

जिले में तापमान बढ़ने के साथ ही एलर्जी के मरीज बढ़ रहे हैं। पहले ओपीडी में 110 के आसपास त्वचा रोग संबंधी मरीज आते थे। अब 150 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मवीर ने बताया कि इस समय तेज धूप के कारण एलर्जी के 30 से 40 मरीज आ रहे हैं। इस समय शरीर के खुले हुए हिस्से हाथ, पैर व गर्दन आदि पर लाल रंग के दाने दिखाए दे रहे हैं, जिसमें खुजली की भी समस्या होती है। जरूरी होने पर छाता लेकर निकले। धूप में खाली पेट न निकले और सिर पर कपड़ा रखकर या टोपी लगाकर निकले। गर्मी में सूती व ढीले कपड़े पहने।
इसके अलावा धूप में निकलने से आधा घंटा पहले सन स्क्रीन लगाए। रात में सियाबटर व लिक्विड पैराफीन युक्त मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि त्वचा संबंधी कोई भी समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह से ही दवा लेनी चाहिए। जिला अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें