पहाड़ों पर बर्फबारी होने से आने वाले तीन दिनों के लिए बुधवार से बूंदाबांदी और आकाश में बादल छाए रहेंगे। मंगलवार की सुबह आकाश में बादल और कोहरा छाए रहा। बादलों के बीच हल्की धूप निकलने से पूरे दिन मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियश न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।
पिछले एक सप्ताह से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मंगलवार की सुुबह आकाश में कोहरा छाए रहा। कोहरे के बावजूद बच्चे स्कूल ठिठुरते हुए गए। सुुबह दस बजे के बाद मौसम में सुधार हुआ। पूरे आकाश में कभी बादल व कभी धूप रहने से मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस गिरावट और रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूरे दिन छह किमी हवाएं चलने से मौसम में ठिठुरन बरकार रही।
आज से तीन दिन हो सकती है बूंदाबांदी
सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी होने से बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को आकाश में बादल और बूंदाबादी होने के बाद एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है। आकाश में बादल छाए रहेंगे। धूप नहीं निकलने से मौसम में ठिठुरन बरकार रहेगी। गरज के साथ छींटे बूंदाबांदी पड़ने की संभावना है।
कोहरे से प्रदूषण तीन गुणा अधिक बढ़ा
मुजफ्फरनगर प्रदूषण विभाग के सहायक वैज्ञानिक डीसी पांडे ने बताया कि प्रदूषण का सामान्य आरपीएम 100 होता है। पिछले कई दिनों से प्रदूषण का आरपीएम 350 तक पहुंच गया है। मंगलवार को प्रदूषण का आरपीएम 351 रिकार्ड किया गया है। कोहरा बढ़ने से सांस के मरीजों को परेशानी होती है। मौसम में बदलाव से बुजुर्गों और बच्चों को परेशानियां अधिक होती है।