फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 07 Jan 2016 12:54 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई जाएगी। कलक्ट्रेट के गेट से 100 मीटर की दूरी पर बैरियर लगाए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक कंपनी पीएसी समेत पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव होगा, जिसमें शैफाली चौहान और संतोष देवी के बीच कांटे की टक्कर है। चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कलक्ट्रेट में भारी पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने कड़ी चौकसी रखी है।

 चुनाव के दौरान पुलिस कड़ी निगरानी रखेगी। कलक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए चार सीओ, सात एसओ, 25 सब इंस्पेक्टर, 60 कांस्टेबल लगाए गए हैं। एडिशनल एसपी वीके मिश्र ने बताया कि चुनाव के दौरान पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


 इसके लिए एक कंपनी पीएसी भी कलक्ट्रेट में लगाई जाएगी। साथ ही गेट के बाहर 100 मीटर की दूरी बैरियर लगाया जाएगा, जिससे प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ को बाहर ही रोका जा सके। एएसपी ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जाएगी। जिसके लिए एलआईयू को भी लगाया गया है।
शामली।

 जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं के सभी चैंबर बंद रहेंगे। इस संबंध में बुधवार को सभी अधिवक्ताओं के साथ मीटिंग कर निर्णय लिया गया। अधिवक्ताओं से अपील की गई है कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे और बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में नहीं आएंगे।

इस दौरान महासचिव जसपाल राणा, कोषाध्यक्ष दिलशाद अली, धीरेंद्र कुमार, संजीव कुमार गर्ग, अरविंद कुमार जावला, योगेंद्र कुमार भारद्वाज, रविंद्र कुमार, चाहत खान, श्यामवती, विवेक कुमार, महक सिंह देशवाल, चंद्रवीर मलिक, मनोज देशवाल और योगेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें