50 वर्षीय देवेंद्र सिंह सोमवार रात करीब 9:30 बजे गांव बदलूगढ़ के पास अपने खेत पर चारपाई पर अकेला बैठा था। इस दौरान बाइक पर 3 अज्ञात हमलावर आए और देवेंद्र सिंह के सिर में और कमर में गोली मार दी। बाद में आरोपी मौके से भाग गए।
कैराना क्षेत्र के गांव बदलूगढ़ में सोमवार की रात अपने खेत पर बैठे 50 वर्षीय किसान देवेंद्र सिंह को बाइक सवार तीन युवकों ने सिर और कमर में गोली मार दी। परिजन घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मोहल्ला आलकला निवासी 50 वर्षीय देवेंद्र सिंह सोमवार रात करीब 9:30 बजे गांव बदलूगढ़ के पास अपने खेत पर चारपाई पर अकेला बैठा था। इस दौरान बाइक पर 3 अज्ञात हमलावर आए और देवेंद्र सिंह के सिर में और कमर में गोली मार दी। बाद में आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
बाद में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह भी सरकारी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। घायल के बेटे उपेंद्र ने बताया कि उनकी किसी रंजिश नहीं है।किसने और क्यों गोली मारी इस बारे में कुछ नहीं कहां जा सकता। एएसपी संतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कारवाई अमल में लाई जाएगी।