फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पितृ अमावस्या पर स्नान करते समय तीन महिलाएं यमुना में डूबीं

Thu, 03 Oct 2024 03:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। पितृ अमावस्या पर बुधवार को स्नान के दौरान हरियाणा के पानीपत की तीन महिलाएं यमुना में डूब गईं। गोताखोरों ने समय रहते तीनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

बुधवार को पितृ अमावस्या पर यमुना नदी में काफी लोग आए हुए थे। देर शाम पानीपत निवासी पूजा, सविता निवासी रामलाल चौक अपनी एक अन्य महिला के साथ यमुना नदी में स्नान करने आई हुई थी। यहां स्नान करते हुए तीनों गहरे पानी में चली गई।अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर गोताखोर ने नदी में छलांग लगाई और तीनों महिलाओं को सकुशल बाहर निकाल लिया। गोताखोर बिल्लू ने बताया की तीनों को बाहर निकाला गया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। मगर तब तक महिलाएं जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें