फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पितृ अमावस्या को श्राद्ध का हुआ समापन, श्री दुर्गा नवरात्र आज से

Thu, 03 Oct 2024 03:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पितृ अमावस्या के दिन श्राद्ध का समापन हो गया। घरों में भोजन की सोलह थालियां निकालकर विशेष पूजा-अर्चना की गई। सूर्यदेव को अर्ध्य देकर गाय एवं कोओं को सोलह पत्ते निकालकर खिलाए गए।
विज्ञापन

श्री दुर्गा नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे हैं। पहले दिन मां शैलपुत्री की विशेष पूजा अर्चना होगी। विधि विधान के अनुसार , मिट्टी की निर्मित देवी की प्रतिमा घरों में स्थापित हो गई है। श्री दुर्गा नवरात्र की पूजा और व्रत सामग्री खरीदने के लिए शहर के बड़ा बाजार, गांधी चौक, नया बाजार, हनुमान रोड शिवचौक, वीवी इंटर काॅलेज रोड पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
बुधवार को शहर के वीवी इंटर कालेज रोड, हनुमान धाम रोड, कोतवाली रोड पर मां दुर्गा की सांझी, पूजन सामग्री बेचने के लिए विशेष रूप से दुकानें लगाई गई। श्रद्धालुओं ने घी, चुनरी, नारियल, धूप बत्ती और व्रत का सामान, कुटटू का आटा, चुलाई, फूल माला, श्री दुर्गा नवरात्र व्रत पूजा पाठ की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें