युवक को बंधक बनाने के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार
शामली। युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
मोहल्ला रामशाला निवासी कृष्णा ने शुक्रवार शाम को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि मोहल्ला राजोवाला निवासी तीन महिलाओं समेत नौ नामजद और 50 से अधिक अज्ञात लोगों ने उसके घर पर हमला कर दिया था। आरोपी उसके बेटे आकाश को मारपीट करते हुए अपने घर ले जाकर बंधक बना लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया कि इस मामले में आरोपी तीन महिलाएं हुस्नो, नाजुक और जिन्नत को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।