फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: संदिग्ध हालात में तीन किशोर लापता

Mon, 11 Sep 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना में संदिग्ध पस्थितियों में लापता किशोर रिहान-परिजन
विज्ञापन
कैराना। नगर के मोहल्ले से तीन दोस्त संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों द्वारा कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर के बाद पुलिस में अफरातफरी मच गई। पुलिस तीनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला आलकलां हरिजन मंदिर के पीछे रहने वाले रिहान पुत्र ताहिर, सादिक पुत्र गय्यूर व नाजिम पुत्र मांगा शनिवार की दोपहर करीब दो बजे से मोहल्ले से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। तीनों की उम्र 15 से 16 वर्ष बताई गई है। वह तीनों आपस में दोस्त हैं। रविवार को परिजनों ने कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को तीनों दोस्तों के लापता होने के संबंध में तहरीर दी। गय्यूर ने बताया कि उसका पुत्र सादिक सोफे का काम सीखता है। जबकि रिहान पानीपत में रेडीमेड की दुकान पर काम करता है और नाजिम सहारनपुर में कपड़े की फेरी लगाता है। इनमें सादिक और नाजिम के पास मोबाइल हैं। परिजनों ने बताया कि उनके मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं। परिजनों ने तीनों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है। तीनों किशोरों की तलाश की जा रही है।

कैराना में संदिग्ध पस्थितियों में लापता किशोर रिहान-परिजन

कैराना में संदिग्ध पस्थितियों में लापता किशोर रिहान-परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें