फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ऊर्जा निगम के दो लाइनमैन समेत तीन निलंबित

Tue, 15 Sep 2026 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांधला क्षेत्र के डुढार 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर अवैध तरीके से विद्युत लाइन शिफ्टिंग करने के मामले में दोषी पाए गए तीन आउटसोर्स कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार ने कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। वहीं, संबंधित आउटसोर्स कंपनी की ओर से तीनों कर्मचारियों को सेवा से हटाने का पत्र भी जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार डुढार बिजलीघर से जुड़ी विद्युत लाइन को बिना निर्धारित विभागीय स्वीकृति, स्वीकृत एस्टीमेट और शुल्क जमा कराए शिफ्ट किए जाने की शिकायत मिली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने प्राथमिक जांच कराई।
विज्ञापन

जांच में आउटसोर्स लाइनमैन सतीश, नीरज और कुली विक्रम की भूमिका सामने आई। इसके बाद तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। nनिजी लाभ के लिए नियमों की अनदेखी का आरोप : आरोप है कि लाइन शिफ्टिंग का काम विभागीय प्रक्रिया पूरी किए बिना कराया गया। इससे विभागीय राजस्व को नुकसान होने के साथ ही विद्युत सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मामला भी सामने आया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लाइन शिफ्टिंग जैसे संवेदनशील कार्य में नियमों का पालन नहीं होने से हादसे का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें