फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चीनी मिलों ने जारी किया गन्ना इंडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन चीनी मिलों ने जारी किया गन्ना इंडेंट
विज्ञापन

शामली। शुगर मिलों का संचालन जल्द ही शुरू होने वाला है। शामली मिल को छोड़कर बजाज समूह की थानाभवन, भैंसाना और राणा समूह की ऊन चीनी मिलों ने 30-31 अक्तूबर व एक नवंबर के लिए गन्ना इंडेंट समितियों को जारी कर दिया है। शामली शुगर मिल ने अभी इंडेंट जारी नहीं किया है।
ऊन चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ एक नवंबर को होगा। मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत ने बताया कि मिल के शुभारंभ के दो दिन पूर्व अखंड पाठ शुरू होगा। उन्होंने बताया कि मिल ने 30-31 अक्तूबर और एक नवंबर का 83 खरीद केंद्रों और मिल गेट का 52 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

थानाभवन मिल के यूनिट हेड वीरपाल सिंह और गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर ने बताया कि पूजन के बाद 30-31 अक्तूूबर व एक नवंबर का 21 हजार 700 क्विंटल का गन्ना इंडेंट समितियों को भेज दिया गया है। मिल एक नवंबर को अपने पेराई सत्र की शुरुआत करेगी। शुरुआत सादगी से होगी, किसानों की भीड़भाड़ नहीं होगी।
शामली गन्ना समिति के विशेष सचिव मुकेश राठी ने बताया कि शामली गन्ना समिति को थानाभवन मिल ने 30 नवंबर को 13300 क्विंटल, 31 अक्तूबर को 7 हजार क्विंटल, एक नवंबर को 14400 क्विंटल, ऊन चीनी मिल ने 30 अक्तूबर के लिए 4500 क्विंटल, 31 अक्तूबर का 6600 क्विंटल, एक नवंबर का 7000 क्विंटल का गन्ना इंडेंट भेजा गया है। बुढाना क्षेत्र की भैंसाना मिल ने शामली समिति को 31 अक्तूबर का 1500 क्विंटल का गन्ना इंडेंट जारी किया गया है।
विज्ञापन

मिल संचालन के बाद जारी होगा सुरक्षण आदेश
शामली। इस बार शुगर मिलों के संचालन के बाद ही गन्ना सुरक्षण आदेश जारी होगा। लखनऊ गन्ना विभाग में गन्ना सुरक्षण को लेकर मंथन चल रहा था। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुुर ने बताया कि जिले की चीनी मिलों का गन्ना सुरक्षण आदेश लखनऊ से पेराई सत्र शुुरू होने के बाद जारी हो पाएगा।
- शुगर मिलों के संचालन की तिथि
ऊन शुगर मिल - एक नवंबर
थानाभवन शुगर मिल - एक नवंबर
शामली शुगर मिल : - दो नवंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें