शामली। गांव बिड़ौली में मंगलवार रात को मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित तीन दुकानों के शटर तोड़कर नगदी और सामान चोरी कर लिया।
मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव मन्नूगढ़ निवासी अर्जुन की मोबाइल की दुकान है। चोरों ने शटर तोड़कर अंदर घुसे। चोरों ने दुकान के गल्ले का ताला तोड़कर साढ़े सात हजार रुपये और मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने गांव भैरगढ़ निवासी टीटू की ऑटो मोबाइल्स की दुकान है। चोरों ने शटर तोड़कर दुकान के गल्ले में रखे 23500 रुपये चोरी कर लिए। राजकुमार की ऑटो मोबाइल्स की दुकान का ताला तोड़ा और वहां रखे दानपात्र को तोड़कर नगदी चोरी कर ली। बुुधवार सुबह चोरी की घटनाओं का पता चलने पर दुकानदारों ने रोष व्यक्त किया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।