शामली। दो ताेतों की खरीद-फरोख्त करने वाले तीन लोगों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। तीनों लोगों से 30 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया और तोतों को उनके कब्जे से मुक्त कराया गया। वन विभाग ने सूचना के आधार पर शुक्रवार को दिल्ली रोड से तोते को बेचने वाले युवक को पकड़ लिया। डीएफओ जगदेव सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ की गई तो उसने दोनों तोते झिंझाना से खरीदना बताया। इसके बाद टीम ने झिंझाना पहुंचकर जांच की और वहां से तोते बेचने वाले दो लोगों को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोनों तोते भारतीय हैं और इन्हें पकड़ना, बेचना, व्यापार करना और घरों में पालना प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि तीनों लोगों से 30 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया और चेतावनी देकर छोड़ा गया।