फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पिटबुल के हमले में तीन लोग घायल, पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 18 Dec 2023 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। थानाक्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान में एक किसान के पिटबुल नस्ल के दो पालतु कुत्तों ने गांव के तीन लोगों पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्होंने कुत्ते के काटने का विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर के आधार पर किसान व उसके पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर गुजरान निवासी विकास ने कांधला थाने पर तहरीर देकर बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपने खेत पर जा रहा था। जब वह गांव के किसान सताब सिंह के घर के सामने पहुंचा तो उसके पिटबुल नस्ल के दो कुत्तों ने हमला बोल दिया। हमले में वह गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आकर उसे किसी तरह कुत्तों से छुड़ाकर उसकी जान बचाई। इसके बाद दोनों पालतू कुत्तों ने गांव के नाथी और सुभाष पर भी हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि घायलों ने कुत्तों के हमला करने का विरोध करते हुए उन्हें बांधकर रखने की बात कही तो सताब के पुत्र हाकम ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। घायलाें का अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कांधला थाना प्रभारी पविंद्र ने बताया कि पिटबुल नस्ल के कुत्तों के हमले में तीन लोगों के घायल होने का मामला जानकारी में आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें