शामली। जिले में कोरोना संक्रमित के तीन और नए केस मिले हैं। कोरोना के सात मरीज ठीक हुए हैं।
बृहस्पतिवार को जिले में 1464 सैंपल लिए गए हैं। सैंपलों की प्राप्त जांच रिपोर्ट में शहर की कांबोज कालोनी निवासी एक परिवार में 45 वर्षीय महिला व 56 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके अलावा कस्बा थानाभवन में 41 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। डीएम ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव के तीन नए केस मिले हैं। सात मरीज ठीक हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या 33 हो गई है।