फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तीन बदमाश गिरफ्तार, दो तमंचे और चाकू बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे और एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री पुलिस बल के साथ गांव में मतनावली के निकट संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने तीनों युवकों को रुकने का इशारा किया तो तीनों पास ही खेत में घुस गए। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीनों संदिग्ध युवकों को दबोच लिया। इनके कब्जे से दो तमंचे और एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम रोबिन, ललित और सागर निवासी गांव मतनावली बताया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर चालान कर दिया।
-

महिला ने लगाया सगी बहन पर मारपीट का आरोप
कांधला। सोमवार को कस्बा निवासी महिला शहनाज ने बताया कि उसकी बहन आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करती है। आरोप है कि महिला अपने पति के साथ भी बदसलूकी करती है। पीड़ित ने अपनी बहन के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें