फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हरियाली के लिए पेड़-पौधे होना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मेपल्स एकेडमी में ग्रीन डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को हरियाली बचाने और वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों को बचाने की जरूरत पर बल दिया।
विज्ञापन

स्कूल में सोमवार को ग्रीन डे के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी विद्यार्थी हरे रंग के कपड़े पहनकर आए और अपने लंच में भी हरी सब्जी व फल लेकर आए थे। सभी विद्यार्थियों ने मिलकर प्रधानाचार्य राकेश सिन्हा और कक्षा अध्यापिकाओं के साथ पौधरोपण किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रीन डे मनाया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप में की थी। अब इसे 192 से अधिक देशों में हर साल मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को हरियाली को बनाए रखने और वातावरण को शुद्ध रखने के लिए के लिए पेड़-पौधों को बचाने की जरूरत पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें