फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एक पल में खत्म हो गईं तीन जिंदगियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/मंसूरपुर। मंसूरपुर क्षेत्र में सरिया फैक्टरी में मजदूरी करने वाला सोनू अपने परिवार सहित छपार के गांव बिजोपुरा में रहने वाली अपनी साली के घर से लौट रहा था। किसी को नहीं पता था कि रास्ते में उनके साथ ऐसा हादसा हो जाएगा। हादसे में दपंती सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोनू का छोटा परिवार था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा बेटी रिया व एक बेटा काला है। बेटी गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा तीन मेें पढ़ती थी। बच्चों की मौसी छपार के गांव बिजोपुरा में रहती है। पूरा परिवार रविवार सुबह बाइक पर सवार होकर वहां गया था। देर शाम वहां से आते हुए उनके साथ हादसा हो गया।
हादसे होते ही राहगीरों ने चारों को जानसठ रोड पर नव जीवन अस्पताल पहुंचाया। वहां सोनू की मौत हो गई। सूचना पाकर एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। महिला व उसके दो बच्चों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां मां व बेटी को मृत घोषित कर दिया। घायल बालक को भोपा रोड पर निजी अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी पहुंच कर जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को घायल बालक को अच्छा उपचार देने को कहा। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में शोक है। जड़ौदा के प्रधान धर्मेंद्र कुमार उर्फ बबल ने बताया कि सोनू मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। उधर, देर रात विधायक पंकज मलिक ने भी अस्पताल पहुंचकर बालक की जानकारी ली। अधिकारियों ने माैके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें