फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरदस्ती ट्रक ले जाने पर तीन का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जबरदस्ती ट्रक ले जाने पर तीन का चालान
विज्ञापन

थानाभवन। ट्रक की बाइक में साइड लगने पर बाइक सवार युवकों ने चालक के साथ मारपीट करते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेते हुए उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी इमरान बुधवार शाम करीब छह बजे ट्रक लेकर कस्बे से मुजफ्फरनगर माल भरने के लिए चला। जैसे ही वह कस्बे के अस्पताल तिराहे के समीप पहुंचा तो ट्रक की अनियंत्रित होकर किनारे खड़ी बाइक में साइड लग गई। इसके बाद बाइक चालक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर ट्रक चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद तीनों युवक जबरदस्ती ट्रक को लेकर अस्पताल की ओर चल दिए। इस पर चालक ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। इस दौरान पुलिस ने ट्रक को मुक्त कराते हुए तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि तीनों युवकों कपिल, अनूप और गोविंद का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें