मकान के मलबे में दबकर महिला सहित तीन घायल
कांधला। मोहल्ला रायजादगान में सीना अपने दो पुत्रों मुनव्वर (26) और फिरोज (22) अपने मकान में रहती है। शुक्रवार शाम परिवार के तीनों सदस्य अपने मकान में बैठे हुए थे, तभी अचानक से मकान भरभरा कर गिर गया और मलबे में वहां बैठे तीनों मां-बेटे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाकर घायलों को निकाला। तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने घायलों की हालत चिंताजनक देखते हुए उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
कांधला। पुलिस ने शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर गांव भारसी के जंगल में दबिश देकर कच्ची शराब बनाने के अवैध धंधे को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 50 लीटर कच्ची शराब, 280 लीटर लहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद कर मौके से दो आरोपी प्रमोद और सन्नी निवासी भारसी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।