फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फोन कर दे दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन कर दे दिया तीन तलाक
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता (शामली)। गढ़ीपुख़्ता के क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां की विवाहिता को उसके पति ने मोबाइल फोन पर तीन तलाक दे दिया। उसने थाने में तहरीर देकर दहेज में दस लाख रुपये मांगने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गढ़ी अब्दुल्ला खां निवासी विवाहिता ने तहरीर में बताया कि उसका निकाह मई 2020 में गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी के साथ हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद ही अतिरिक्त दहेज में दस लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आरोप है कि ससुराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट करने लगे। बीते बृहस्पतिवार को पति उसे स्कूटी से गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां के बस स्टैंड पर छोड़कर दहेज लाने की धमकी देकर फरार हो गया। शुक्रवार रात को लगभग दस बजे पति ने उसे मोबाइल फोन कर तीन तलाक दे दिया। विवाहिता ने गढ़ीपुख़्ता थाने में तीन तलाक, मारपीट एवं दहेज का मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें