तीन दिन बाद कोरोना पॉजिटिव दो केस मिले
शामली। जिले में प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में मंगलवार देर रात कोरोना पॉजिटिव के दो नए केस मिले हैं, जबकि कोरोना का एक मरीज ठीक हुआ है। जिले में सक्रिय केस की संख्या 18 हो गई है। जिले में अब तक 3624 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव दो नए केस मिले हैं। विदित हो कि तीन दिन तक लगातार जिले में कोरोना का नया केस नहीं मिला था।