फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्री ने भारसी के अरुण को किया सम्मानित

विज्ञापन
ल्लि पुलिस मुख्यालय पर गांव भारसी के सिपाही को सम्मानित करते हुए देश के गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला। क्षेत्र के गांव भारसी निवासी दिल्ली पुलिस में सिपाही अरुण पंवार को कोरोना काल में सहरानीय कार्य करने पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। सिपाही के सम्मानित होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के गांव भारसी निवासी अरुण पंवार पुत्र चौधरी जगपाल सिंह दिल्ली के थाना आनंद विहार में सिपाही के पद पर तैनात है। अरुण पंवार ने कोरोना महामारी के दौरान आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को अपने पैसे से भोजन बनवाकर खिलाने के साथ ही दिल्ली में फंसे सैकड़ों लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने में मदद की थी। बुधवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर सेवा, समर्पण, तकनीकीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश के गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस के कमिश्नर एसएम श्रीवास्तव ने सिपाही अरुण पंवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें