शामली। जिले में महिला समेत तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि सात मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या घटकर 13 रह गई है।
रविवार को आई सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में तीन कोरोना संक्रमित पाए गए। शहर के मोहल्ला मुरारी वाला कुआं निवासी 57 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। इसके अलावा अलग-अलग मोहल्ले के दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। तीनों को होम आइसोलेट किया गया है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि जिले में तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि सात मरीज ठीक हुए हैं। अब जिले में सक्रिय केस की संख्या घटकर 13 रह गई है।