शामली के हरड गांव में वानरों को केले खिलाते श्री जय हनुमान सेवा मंडल के सदस्य।
- फोटो : SHAMLI
शामली। श्री जय हनुमान सेवा मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को मुजफ्फरनगर जिले के खरड़ गांव के देवी मंदिर में वानर सेवा करते हुए लड्डू व केले का वितरण किया। खेड़ा मस्तान गांव के श्री हनुमान मंदिर में सवा मन लड्डू का प्रसाद चढ़ाया। इस मौके पर श्री जय हनुमान सेवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पवन गोयल, संस्थापक के सरंक्षक लाला सुरेश चंद गुप्ता, सुरेश बंसल, नरेंद्र अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष राजकुमार जैन, संगठन मंत्री खुशीराम अरोरा, तरुण सिंघल, रजत गोयल, निखिल गोयल, राजन बंसल, विष्णु शर्मा, रजत सैनी, अनिल मंगल, लकी वंश शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। वानर सेवा के लिए शोभित बंसल, पवन गोयल, राममेहर गर्ग ने, अंकित गोयल, दीपक गोयल, चंचल गोयल व सुरेंद्र बंसल ने आर्थिक सहयोग किया।