सहारनपुर की नारकोटिक्स विभाग की टीम द्वारा पकड़े गए डोडा पोस्ट के आरोपी। पुलिस
झिंझाना (शामली)। कस्बे में मेरठ करनाल हाईवे स्थित ढाबे से सहारनपुर नारकोटिक्स टीम एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में ट्रक से करीब ढाई करोड़ का डोडा पोस्ट बरामद किया गया। पुलिस ने तीन डोडा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोमवार को सहारनपुर नारकोटिक्स टीम लीडर मोरध्वज सिंह, भूपेन्द्र सिंह, अवधेश कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बिडौली चैकपोस्ट प्रभारी अजयपाल सिंह की मदद से मेरठ करनाल हाईवे पर बिडौली सादात समाना खालसा ढाबा से ट्रक यूपी 12 सीटी 1401 से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ डोडा-पोस्त बरामद किया है। जिसमें पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों नौशाद निवासी जलालाबाद, बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर निवासी शाहबाद कुरुक्षेत्र हरियाणा, मुस्तकीम निवासी खानपुर गुर्जर थाना गंगोह सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। जबकि मौके से दो आरोपी मुकरीम, बिलाल निवासी खानपुर थाना गंगोह सहारनपुर मौके से भाग गए। ट्रक से नशीला पदार्थ डोडा-पोस्त 12 कुंतल 47 किलो बरामद किया है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये बताई गई है। कोतवाली प्रभारी जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द अन्य आरोपी भी गिरफ्त में होंगे।