झिंझाना। चौसाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिजलीघर के पास से इमरान उर्फ मानिक निवासी गांव चौसाना को चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
झिंझाना पुलिस ने ऊन रोड पर चेकिंग के दौरान साजिद उर्फ सुक्का निवासी गांव चौसाना के पास से 160 ग्राम चरस बरामद की है। दरोगा ने गांव बावरिया कालोनी के निकट से विक्की निवासी गांव खोकसा के पास से दस लीटर कच्ची शराब बरामद कर चालान किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है। वहीं, झिंझाना में बृहस्पतिवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव सीगरा में गो मांस बेचने और खरीदने वाले दो युवकों को पकड़ा है। उनके पास से करीब दस किलो मांस बरामद हुआ है। थाना प्रभारीने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में बेचने वाला राशिद निवासी गांव मंडावर थाना कैराना और खरीदार समयदीन निवासी गांव सींगरा है। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।