फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ दंपत्ति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने हरियाणा से कार में लाई जा रही अवैध शराब के साथ दंपती को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। उधर, कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि बृहस्पतिवार को आदर्श मंडी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बधेव नहर पुल से कार में लाई जा रही 10 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का, 40 लीटर रेक्टीफाइड शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से पंजाबी कालोनी निवासी अशोक व उसकी पत्नी नीलम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मौके से फरार आरोपी हरेंद्र निवासी कंजरहेड़ी है। बरामद शराब को गांव कांजरहेड़ी में प्रधान पद की प्रत्याशी द्वारा गांव में बांटने के लिए मंगवाई जा रही थी।
उधर शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान कैराना रोड नहर पुल से 120 बोतल मसालेदार मलंग शराब हरियाणा मार्का व तस्करी में प्रयुक्त टेंपो के साथ एक आरोपी सोनू निवासी विकास नगर थाना सदर जनपद पानीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें