फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Shamli: पहले खेत में गिराया, फिर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, ये है मर्डर की बड़ी वजह

Thu, 14 Jul 2022 08:02 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

एक युवक को पहले खेत में गिराया और फिर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर डाली। पुलिस की जांच में मर्डर की यह वजह सामने आई है।
विज्ञापन
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में कांधला क्षेत्र के गांव भनेड़ा में चार दिन पहले हुए मामूली विवाद के बाद बुधवार शाम एक युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। मृतक के भाई ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी अंकित (24) अपने भाई दिनेश और प्रवीण के साथ बीती शाम कांधला सामान खरीदने आया था। रात में करीब साढ़े नौ बजे तीनों भाई बाइक से अपने घर भनेड़ा-कनियान मार्ग से लौट रहे थे। वे अपने गांव के समीप पहुंचे तो कनियान गांव के खेतों से निकले तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने तीनों भाइयों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान तीनों भाई जान बचाकर भागे। 

अंकित गांव कनियान की तरफ जंगल में भागा तो आरोपियों ने पीछा करके उसे खेत में गिरा लिया और लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी पाकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना की वजह चार दिन पहले आरोपी पक्ष के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी और हाथापाई होना बताया है। 
विज्ञापन


इस मामले में गांव के जिम्मेदार लोगों ने समझौता करा दिया था, लेकिन आरोपी पक्ष रंजिश मानने लगा था। मृतक के बड़े भाई दिनेश ने कांधला थाने में गांव के अर्जुन, पंकज और विनीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी लकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। वहीं, सीओ के मुताबिक आरोपी चार दिन पहले अंकित की ट्यूबवेल पर शराब पी रहे थे। उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी थी। 

यह भी पढ़ें: Haji Yaqub: 30 मिनट में कुर्क हुई सौ करोड़ की मीट फैक्टरी, कार्टूनिस्ट पर 51 करोड़ के इनाम से विवादों में रहे थे याकूब
विज्ञापन


गांव भनेड़ा में एक युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने की जानकारी मिली है। इस घटना के पीछे चार दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी होना बताया है। मृतक के परिजन ने तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। - ओपी सिंह, एएसपी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें