फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से अभद्रता करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा से अभद्रता और युवक के साथ मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी सुुकीर्ति माधव ने बताया कि आदर्श मंडी थाना पुलिस को शुक्रवार शाम सूचना मिली कि गुरुद्वारा तिराहे पर दो पक्षों में झगड़ा हो रहा है। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पता चला कि पंजाबी कालोनी निवासी युवती अपने परिचित निकट के मोहल्ला रेलपार निवासी युवक के साथ ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौट रही थी। रास्ते में गुरुद्वारा के निकट तीन युवकों ने छात्रा से अभद्रता की। विरोध आरोपियों ने छात्रा के साथ युवक के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की तरफ से दो युवकों को नामजद करते हुए व एक अन्य अज्ञात के विरुद्ध दी गई तहरीर के आधार पर थाना आदर्श मंडी पर रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी ने बताया कि शुक्रवार रात में पुलिस ने आशीष निवासी रेलपार शिव बिहार, अक्षय निवासी किसान धर्मशाला रोड और अर्चित निवासी आदर्श विहार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें