शामली। कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत निवासी इस्तखार ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी व पुत्री की पूर्व में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कांधला थाने में मुकदमा दर्ज है। कुछ आरोपी अभी फरार है। इस्तखार ने बताया कि वह 23 नवंबर को वह अपने पुत्र सुहैल के साथ शामली से कांधला जा रहा था। इस दौरान गांव बलवा के पास बाइकों पर सवार लोगों ने उनको रोक लिया। आरोपी उसके पुत्र को गन्ने के खेत में ले गए और पिस्टल तानकर मुकदमा वापस न लेने पर पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने इलियास, फुरकान, सादिक, सद्दाम, जावल, तासिम, अब्बास और तारिक समेत तीन अज्ञात रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।