फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamali: बरात गये युवकों की आपस में हुई कहासुनी, बस में की तोड़फोड़, दौड़ाकर पीटा, आठ घायल

Sun, 04 Dec 2022 10:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

शामली के राझड़ गांव के रहने वाले रणबीर के बेटे आकाश की बारात रविवार सुबह गाजियाबाद के बेहटा में गई थी। इस बारात में आकाश की बुआ के बेटे पंकज निवासी सिसाना के साथ भी कई युवक गए थे। जिनकी बारात से वापस आते हुए बस में पंकज के साले वंश निवासी बरला जट के साथ कहासुनी हो गई। वंश के पक्ष में राझड़ गांव के युवक भी बोलने लगे और सिसाना के युवकों का विरोध करने लगे।
विज्ञापन
बस में हुई तोड़फोड़ - फोटो : बस में हुई तोड़फोड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव में बारात की बस को रुकवाकर पथराव किया गया और बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बारातियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पथराव व मारपीट में आठ बाराती घायल हो गए, जिनका उपचार कराया गया।

विज्ञापन

 

शामली के राझड़ गांव के रहने वाले रणबीर के बेटे आकाश की बारात रविवार सुबह गाजियाबाद के बेहटा में गई थी। इस बारात में आकाश की बुआ के बेटे पंकज निवासी सिसाना के साथ भी कई युवक गए थे। जिनकी बारात से वापस आते हुए बस में पंकज के साले वंश निवासी बरला जट के साथ कहासुनी हो गई। वंश के पक्ष में राझड़ गांव के युवक भी बोलने लगे और सिसाना के युवकों का विरोध करने लगे। जिससे युवकों ने पहले ही अपने 20-25 साथियों को फोन करके हाईवे पर बुला लिया और बस सिसाना गांव में पहुंचते ही पथराव शुरू कर दिया। 



बाराती बस से उतरकर भागे तो उनका पीछा करके डंडों से पिटाई की गई। जिससे बस चालक संजय शर्मा, बंटी, सचिन, मुकुल, सुमित, हासिम समेत आठ बाराती घायल हो गए। वहां कोतवाली पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग गए। दो घायलों का जिला अस्पताल तो अन्य को मामलूी चोट होने के कारण निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह के अनुसार आरोपियों की तलाश किया जा रहा है, जिनको जल्द पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें