फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: सोमवती अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना में किया स्नान

Mon, 20 Feb 2023 11:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना में सोमवती अमावस्या पर यमुना नदी में स्नान करते श्रद्धालु
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कैराना। सोमवती अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना तट पर पहुंचकर यमुना के पवित्र जल में स्नान किया और सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करने के साथ ही दान किया।

सोमवती अमावस्या के अवसर पर सुबह पांच बजे से ही यमुना तट पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। हरियाणा और यूपी के हजारों श्रद्धालुओं ने हरियाणा की साइड से यमुना नदी में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने यमुना के जल में खड़े होकर भगवान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने यमुना तट पर बैठकर पूजा अर्चना की और ब्राह्मणों को दान, वस्त्र आदि भेंट किए। इस अवसर पर यमुना किनारे खेल-खिलौनों और प्रसाद की दुकान लगी थीं। बच्चों ने जमकर खेल-खिलौने खरीदे। सुरक्षा की दृष्टि से यमुना तट पर गोताखोर और यूपी पुलिस के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टोल प्लाजा के कारण कम आए श्रद्धालु

कैराना। हरियाणा की ओर टोल प्लाजा शुरू हो जाने के चलते सोमवती अमावस्या पर स्थान के लिए कम श्रद्धालु आए। इस बार हरियाणा की ओर सनौली से पहले टोल प्लाजा शुरू हो गया है। कार के आने और जाने के लिए टोल देना पड़ता है। जिसके चलते इस बार सोमवती अमावस्या पर हरियाणा की ओर से श्रद्धालु कम संख्या में यमुना तट पर पहुंचे। यमुना नदी से टोल की दूरी दो किलोमीटर होने के चलते कुछ श्रद्धालुओं ने अपनी गाड़ी टोल के पास ही रोक दी थी और फिर वहां से पैदल यमुना नदी में स्नान करने आए। स्नान करने के बाद श्रद्धालु पैदल ही वापस टोल तक पहुंचे।

कैराना में सोमवती अमावस्या पर यमुना नदी में स्नान करते श्रद्धालु

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें