फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दयानंद नगर में मकान के ताले तोड़कर हजारों की नकदी व गहने चोरी

Mon, 20 Nov 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दयानंद नगर में बंद मकान के ताले तोड़कर बदमाशाें ने करीब 20 हजार रुपये नकद, चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। गृह स्वामी बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर गए थे। चोरी की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। उधर, आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में कस्बा बनत में स्वास्थ्य केंद्र से हजारों का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला दयानंद नगर गली नंबर 13 में अजय कुमार घर पर अकेले रहते हैं। उनके युवा बेटे की मौत करीब साढ़े तीन साल पहले उसके गम में करीब 13 माह बाद पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उन्होंने घर में ही किरयाना की दुकान कर रखी है। अजय कुमार ने बताया कि उनके भाई संतकुमार देहरादून में परिवार समेत रहते हैं। 14 नवंबर को वह उनके पास गए थे और वहां से भाई समेत परिवार बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर गए थे। बद्रीनाथ धाम से वे सभी शनिवार रात को देहरादून आ गए थे। रविवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने उन्हें फोन पर घर का ताला टूटा हुआ होने की सूचना दी। इसके बाद वे शामली पहुंचे तो घर के अंदर कमरे व अलमारी के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। पीड़ित ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। सूचना पर सीओ सिटी श्याम सिंह व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित अजय ने बताया कि घर में रखे करीब 20 हजार रुपये, चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।
उधर, आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रात को चोरों ने सबमर्सिबल के पाइप, तार व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरों ने केंद्र का दरवाजे का ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन ताला नहीं टूट पाया। केंद्र के स्वास्थ्यकर्मी योगेंद्र कुमार ने थाने पर घटना की तहरीर दी है। योगेंद्र का कहना है कि इससे पहले भी कई बार केंद्र में सामान चोरी होने की घटना हो चुकी है, लेकिन पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें