फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: धोखाधड़ी कर भूमि का बैनामा कराने वालों पर पति की हत्या करने का आरोप

Tue, 15 Sep 2026 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में परिवार समेत पहुंची दभेड़ी बुजुर्ग निवासी महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
शामली। झिंझाना क्षेत्र के गांव दभेडी बुजुर्ग निवासी महिला ने कुछ लोगों पर धोखाधड़ी कर भूमि का बैनामा कराने तथा विरोध करने पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने कैराना पुलिस पर कार्रवाई न करने पर डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सोमवार को गांव दभेडी बुजुर्ग राजिंदर कौर परिजनों व ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने डीएम आलोक यादव को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कैराना के गांव जगनपुर निवासी महिला हाल निवासी टीचर्स कॉलोनी शामली ने अपने परिजनों के साथ मिलकर वर्ष 2016 में उसके पति से धोखाधड़ी करते हुए भूमि का बैनामा करा लिया था। यह मामला न्यायालय में चल रहा है।
राजिंदर कौर ने बताया कि उस भूमि में से लगभग 12 बीघा भूमि को दो लोगों को बेच दिया था, जब भूमि खरीदने वालों को विवाद का पता चला तो उन्होंने उस भूमि को करनाल निवासी महिला को बेच दिया। इसके बाद वे लोग जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे तो उनके पति सुखवंत सिंह ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके पति की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक उनके पति नौ सितंबर को कैराना तहसील में वकील से मिलने जा रहे थे। रास्ते में नाहिद कॉलोनी के पास उनके पति की हत्या कर दी। पीड़िता का आरोप है कि उसने कैराना पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिस कारण उसे व उसके परिवार के लोगों को जान का खतरा बना है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर परिवार की सुरक्षा की भी मांग की है। डीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी कैराना कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि महिला के पति सुखवंत सिंह की सड़क हादसे में मौत हुई थी। हादसे में शामिल वाहन को पकड़ लिया था। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें