फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शराब बिक्री बताने वालों को मिलेगा 11 हजार का इनाम

Fri, 20 Feb 2026 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
जलालाबादकस्बे के निकटवर्ती गांव अहाता गोसगढ़ की ग्राम प्रधान संगीता रोड - फोटो : आर्यन ने दी माता पिता को एक ही चिता पर मुखा​ग्नि।
विज्ञापन
जलालाबाद। गांव अहाता गोसगढ़ की ग्राम प्रधान संगीता रोड द्वारा गांव को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने वाली 13 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अब ग्राम प्रधान ने अब नई पहल करते हुए कहा कि जो व्यक्ति गांव में शराब बिक्री की सूचना देगा उसको 11 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। ग्राम प्रधान ने कहा कि आज का युवा नशे की तरफ बहुत तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व गांव में तंबाकू बेचने पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बाद गांव के माहौल में काफी बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने गांव में साफ सफाई को लेकर पूर्णाकार योजना चलाई गई है। ग्राम प्रधान का कहना है कि उनका सपना है कि ग्राम पंचायत नशामुक्त बने। गांव में पौधारोपण कर हरा भरा हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें