फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से पौने छह लाख की प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पौने छह लाख की प्रतिबंधित दवाएं बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। हरियाणा बार्डर पर पुलिस ने चेकिंग में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ दो आरोपियों को दबोचा। प्रतिबंधित दवाओं को यूपी से कार में हरियाणा ले जाया जा रहा था। बरामद दवाओं की कीमत करीब पौने छह लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर हरियाणा बार्डर पर झिंझाना क्षेत्र के बिड़ौली चेकपोस्ट प्रभारी देवेंद्र शर्मा को सूचना मिली की कार द्वारा कुछ लोग प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी कर हरियाणा ले जा रहे हैं। सूचना पर औषधि निरीक्षक संदीप कुमार भी पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर कार से दो युवकों को पकड़ लिया। कार से करीब 30 हजार प्रतिबंधित नशे की टैबलेट बरामद हुईं। दवाओं से संबंधित लाइसेंस भी नहीं मिला। झिंझाना थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साहिल शेट्टी, जितेंद्र निर्वाल निवासी करनाल हरियाणा निवासी हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें