फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: धार्मिकस्थल से चोरों ने उड़ाई नकदी, सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
0संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढीपुख्ता। क्षेत्र के गांव मालैंडी में चोरों ने एक मस्जिद से तीन हजार की नकदी चोरी कर ली। पूरी घटना धार्मिकस्थल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के संबंध में गढ़ीपुख्ता थाने पर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के गांव सोंता रसूलपुर निवासी इमाम मौलाना शाहिद गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव मालैंडी स्थित मस्जिद में इमाम हैं। ईद के त्योहार पर मौलाना शाहिद सुबह की नमाज अदा करवाकर कमरे का ताला लगा अपने घर सोंता रसूलपुर चले गए थे। रविवार शाम जब कुछ लोग नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद पहुंचे तो इमाम के कमरे का ताला टूटा मिला। लोगों ने मामले की जानकारी तुरंत मौलाना शाहिद को दी। उन्होंने बताया अलमारी में करीब तीन हजार की नकदी रखी हुई थी, जिसे चोरों ने साफ कर दिया। लोगों ने मस्जिद में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो उसमें चोर नजर आया। लोगों ने मामले की जानकारी गढ़ीपुख्ता पुलिस को दी। घटना के संबंध में गांव के ही मोहम्मद जबरदीन मलिक ने गढ़ीपुख्ता थाने पर रिपोर्ट दर्ज काई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें